फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के नाम पर खानापूर्ति, घट रही है पंजीकरण संख्या

Sun, 01 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान की मानीटरिंग के लिए बनाई टीम, रोजाना रिपोर्ट लेगी - फोटो : thebetterindia.com
विज्ञापन
आगरा। स्कूल चलो अभियान प्रत्येक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में चलाया जाता है। इसके बाद भी परिषदीय विद्यालयों से विद्यार्थियों के पलायन का अनुपात कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। चालू सत्र में जिला स्तर पर मानीटरिंग कमेटी बनाई गई है। 
विज्ञापन

 बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि जिले स्तर पर बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी में दो खंड शिक्षा अधिकारी आलोक श्रीवास्तव और थान सिंह के साथ डीसी ट्रेनिंग हैं। बीएसए का कहना है कि रैली निकालने से नहीं बल्कि अध्यापकों के डोर-टू-डोर संपर्क करने से विद्यार्थियों का पंजीकरण बढ़ेगा। यह कमेटी प्रत्येक स्कूल से रिपोर्ट मंगाएगी कि अभियान के बाद पिछले वर्ष की तुलना में छात्र संख्या में कितनी बढ़ोत्तरी हुई। आंकड़े बताते हैं कि 2014-15 के सत्र के मुकाबले 2015-2016 में पंजीकरण घट गए। 

परिषदीय विद्यालयों के आंकड़े
शैक्षणिक सत्र       प्राइमरी            जूनियर      कुल विद्यार्थी     
2014-15            2,17941       55910     2,73851
2015-16         1,93172       52488    2,45,660

आनलाइन रिपोर्ट देने से कतरा रहे अधिकारी
परिषदीय बेसिक स्कूलों के निरीक्षण के बाद विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन रिपोर्ट देनी है। अब तक जिले के किसी भी खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के निरीक्षण की रिपोर्ट नहीं दी है। अधिकारी इससे कतरा रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि माह के अंत में रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी, जिस खंड शिक्षा अधिकारी ने आनलाइन रिपोर्ट नहीं दी, उसका वेतन रोका जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें