फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वन्य जीव अचानक कर दे हमला, तो कैसे बचें...वन अधिकारी ने ग्रामीणों को बताए ये उपाय

Thu, 01 Jan 2026 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गांव गढी सहजा में मजदूर पर वन्य जीव ने हमला कर दिया। ये मजदूर घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीण दहशत में हैं। इसे लेकर वन अधिकारी ने उन्हें बताया कि जब भी कोई वन्य जीव उन पर हमला करता है, तो कैसे बचना है। 
 
विज्ञापन
वन्य जीव विभाग की टीम जानवर के पैरों के निशान की जांच करती हुई। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव गढी सहजा में मंगलवार को खेत में खाद लगा रहे एक मजदूर पर वन्य जीव की ओर से हमला कर घायल कर देने की घटना होने पर बुधवार को उप प्रभागीय वन्य अधिकारी अरविन्द्र मिश्रा ने गांव का दौरा कर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा गोष्ठी कर ग्रामीणों को वन्य जीवों से बचाव के उपाय बताए। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय वन अधिकारी एत्मादपुर पुनीता यादव ने बताया कि टीम के साथ गांव पहुंचे वन्य अधिकारियों ने हमलावर वन्य जीव की खोज की लेकिन उसके पैरों के नये निशान कहीं दिखाई नहीं दिए। इससे अनुमान लगाया कि हमलावर वन्य जीव वहां से कल ही निकल गया। फिर भी गांव में गश्त के लिए वन विभाग की टीम लगाई गई है।इस दौरान गांव में मानव वन्य जीव संघर्ष जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वन्य जीवों से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान उप प्रभागीय वन अधिकारी अरविंद मिश्रा, क्षेत्रीय वन अधिकारी एत्मादपुर पुनीता यादव क्षेत्रीय वन उप अधिकारी एत्मादपुर महेंद्र सिंह, वन दरोगा यतेंद्र सिंह, वन रक्षक अरुनभान सिंह, रामाकांत, रंजीत , प्रेमवीर विकास आदि माैजूद रहे।

दहशत में गुजरी रात, दिन भर रही सतर्क निगाहें
गढ़ी सहजा में खेत में मंगलवार को खाद लगा रहे मजदूर गुडडू (35) पर वन्य जीव के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। इसके चलते रात भर दहशत में निकल गई और दिन भर सतर्कता बनी रही। दहशत के कारण ग्रामीण मंगलवार को दिन ढलते ही घरों में बंद हो गए। पशुपालकों ने अपने मवेशियोें को बाड़े में बंद कर दिया था। बुधवार को भी ग्रामीण दहशत के चलते खेतों की तरफ कम ही गए। यदि गये भी तो टोली बनाकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें