फोटो।फतेहाबाद के गांव नगरिया में कटे पड़े हरे बबूल के पेड़ स्रोत वीडियो ग्रेव
- फोटो : ताजगंज में पानी की पाइपलाइन फटने से बर्बाद होता गंगाजल
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में वन माफिया ने पर्यावरण को ताक पर रखकर करीब एक दर्जन हरे बबूल के पेड़ों पर आरी चला दी। अवैध कटान के बाद कटे पड़े पेड़ों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हरे पेड़ों पर आरी चलाये जाने से स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से हरे-भरे पेड़ों की कटाई का खेल चल रहा है। वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई न किए जाने के कारण वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। माफिया दिन-दहाड़े हरे पेड़ों पर आरी चला रहे हैं, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की कार्रवाई केवल कागजों और खानापूर्ति तक ही सीमित नजर आती है, धरातल पर कोई सख्ती नहीं दिखती।
मामला हमारे संज्ञान में आया है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। पेड़ों का अवैध कटान करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-विशाल राठौर, वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर), फतेहाबाद