सीएचसी में भर्ती गुड्डी देवी (11 जनवरी की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में चंबल के बीहड़ में बसे गुढ़ा गांव के लिए सड़क बनाने के लिए वन विभाग ने संस्तुति कर दी है। सोमवार को वन विभाग के साथ विकास विभाग की टीमों ने सड़क के लिए मुआयना किया। रेंजर ने बताया कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
गुढ़ा गांव जाने के लिए चार किलोमीटर बीहड़ में चलना पड़ता है। यहां अब तक सड़क नहीं बन सकी है। बारिश के दिनों में तो लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। 11 जनवरी को बारिश के बाद कच्चे रास्ते में हुई कीचड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई।
संबंधित खबर- अमर उजाला बना बीहड़ के गांवों की आवाज: यूपी के मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान, सड़क बनने की जगी उम्मीद
ट्रॉली में गुड्डी देवी का प्रसव होने से उसकी जान खतरे में पड़ गई थी। गांव की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संज्ञान में लिया है। उनके दखल पर ही इन टीमों ने पहुंचकर सड़क का मुआयना किया था।