फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वन विभाग के कर्मी को छात्रों ने बहारी लड़कों के साथ पीटा

Fri, 24 May 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के नामी स्कूल में पढ़ रहे वन विभाग कर्मी के पुत्र के साथ उसके स्कूल के दो लड़कों ने बाहरी 10-12 लड़कों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। आरोप है कि उसे तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित बच्चे के पिता ने कासगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली अंतर्गत वन विभाग काॅलोनी निवासी कौशल किशोर शर्मा का पुत्र मोनू शर्मा शहर के एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार को विद्यालय में उसकी आंतरिक परीक्षा थी और उसे फीस भी जमा करनी थी। आरोप है कि जब वह छुट्टी के बाद स्कूल से निकल कर ई-रिक्शा में बैठकर घर के लिए निकला तो रास्ते में स्कूल के दो छात्र सहित 10-12 अन्य लड़कों ने उसे ई-रिक्शा से उतार लिया और उसके मारपीट की। इसमें मोनू का सिर फट गया। इसी दौरान एक लड़के ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी। किसी तरह मोनू वहां से जान बचाकर स्कूल की ओर भाग निकला। पिता स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से वार्ता की। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों आरोपी छात्रों को नोटिस जारी किया है। वहीं वन्य कर्मी ने कोतवाली में तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें