फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण- वन विभाग ने पूरा किया गड्ढा खोदाई का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वन विभाग ने पौधरोपण का लक्ष्य तय करने के बाद गड्ढा खोदाई का काम पूरा कर लिया है। अन्य विभागों में गड्ढा खोदाई प्रगति धीमी है। जल्द ही प्रशासन बैठक कर सभी विभागों की प्रगति की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन

मानसून सत्र में जिले में 21 लाख पौधे एक साथ लगाने की तैयारी की गई है। सभी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। सबसे अधिक 8 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य वन विभाग ने तय किया है। अन्य 22 विभाग भी पौधरोपण के लिए प्रयास कर रहे हैं। एक साथ पौधे रोपने के लिए गड्ढा खोदाई का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। वन विभाग ने 8 लाख गड्ढे खोदने का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें