फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में ताजमहल के पास पेड़ों को सजाने पर वन विभाग ने लगाई आपत्ति

Thu, 06 Sep 2018 07:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Taj Mahal
विज्ञापन

आगरा में स्मार्ट सिटी योजना में लगातार अड़चनें आ रही हैं। पहले स्ट्रीट वेंडिंग जोन और शाहजहां पार्क में प्रस्तावित हेरीटेज वाक पर आपत्ति लगी थी अब एएसआई और वन विभाग की आपत्ति लग गई है। इससे अधिकारी परेशान हैं। फतेहाबाद रोड पर डक्ट और नाले का काम भी रुक गया है। 

विज्ञापन


शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करीब 1000 करोड़ खर्च होने हैं। करीब 300 करोड़ रुपये आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड को मिल चुके हैं। करीब 250 करोड़ रुपये की योजनाओं के टेंडर भी हो चुके हैं लेकिन स्मार्ट सिटी के काम धरातल पर आने से पहले ही उनमें अड़ंगा लग जाता है। 

सबसे पहले शाहजहां पार्क में हेरीटेज वाक पर एएसआई की आपत्ति लगी थी उसके बाद काम बंद करना पड़ा। इसके बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फतेहाबाद रोड पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन योजना काम प्रारंभ हुई तो वह भी विरोध के चलते ठप हो गया।  अब वन विभाग और एएसआई ने दो अन्य योजनाओं में पर आपत्ति लगा दी है। 
विज्ञापन


दरअसल स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड को ताजमहल के आसपास के पेड़ों का सौंदर्यीकरण करना है। पेड़ों को लाइटिंग के माध्यम से सजाना है। इस योजना पर कंपनी काम शुरू भी नहीं कर पाई है कि वन विभाग ने आपत्ति लगा दी है। नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक वन विभाग ने किसी भी पेड़ की काटछांट करने का विरोध किया है। 

उधर पुरातत्व विभाग ने भी डक्ट बनाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।  फतेहाबाद रोड के सौंदर्यीकरण वन विभाग की आपत्ति हैं। यहां भी पेड़ों को काटने छांटने की जरूरत होगी। इसकी वजह से नाला निर्माण और डक्ट निर्माण का कार्य अटका हुआ है। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें