फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में मौत: हादसा या साजिश...दूसरी मंजिल से गिरा युवक, पुलिस ने दोहराया क्राइम

Sat, 15 Feb 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

11 फरवरी की रात युवक अपने दोस्त के साथ महिला मित्र के घर बर्थडे पार्टी में गया था। वहां दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की माैत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कांशीराम आवास से गिरकर युवक की माैत के मामले में शुक्रवार को सच जानने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक घटनास्थल पर पहुंचे। क्राइम सीन का दोहराव किया। युवक के वजन के बराबर के पुतले को दूसरी मंजिल से गिराया। अब पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम स्थित कांशीराम आवास योजना (सिकंदरा) में 11 फरवरी की रात सागर (28) की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी। परिजन का आरोप है कि धक्का देकर हत्या की गई थी। सेक्टर 3, आवास विकास कालोनी निवासी सागर एक कंपनी में डिलीवरी ब्वाॅय था। 11 फरवरी की रात अपने दोस्त सचिन के साथ महिला मित्र के घर बर्थडे पार्टी में गया था। 

रात डेढ़ बजे कांशीराम आवास की रहने वाली हेमा ने पुलिस को सागर के दूसरी मंजिल से गिरने की सूचना दी। सागर के भाई आशीष ने हत्या का केस दर्ज कराया था। हेमा, मोहम्मदपुर के सनी व मंजू पर हत्या का आरोप है। मंजू और हेमा पड़ोसी हैं। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हुई थी। विसरा सुरक्षित रखा गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि महिला के बयान लिए थे। उसका कहना था कि सचिन नशे में था। वह दूसरी मंजिल से गिर पड़ा। घटना का सच जानने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुलाई गई। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

पांच घंटे तक पड़ताल, जुटी भीड़
सागर के बालकनी से गिरने की बात कही गई थी। उस पर लोहे की रेलिंग लगी है। उसकी ऊंचाई करीब ढाई फीट है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की टीम पांच घंटे तक घटनास्थल पर रही। मृतक जिस जगह पड़ा मिला था, उस जगह को चिह्नित कर उसके वजन का पुतला ऊपर से गिराया गया। सात से आठ बार पुतला गिराया गया। क्राइम सीन के दोहराव के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें