फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय में छात्रा की मौत का मामला: सुराग तलाशने को फॉरेंसिक टीम का सहारा ले रही एसआईटी

Sat, 14 Dec 2019 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में हुए कथित छात्रा हत्याकांड में एसआईटी लगातार सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। अब तक एसआईटी मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाल रही थी, वहीं अब फॉरेंसिक टीम के सहारे एसआईटी इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। इसके लिए फॉरेंसिक टीम ने कई नमूने भी लिए हैं। 
विज्ञापन


छात्रा हत्याकांड के मामले में एसआईटी जांच कर रही है। कई दिनों तक एसआईटी के अध्यक्ष आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल ने खुद जांच कर जानकारी जुटाई। वहीं अब जांच का जिम्मा टीम के अन्य दो सदस्य एसपी अजय कुमार व सीओ एसटीएफ श्यामकांत पर है।

बीते 13 दिनों से चल रही जांच अब तक किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। एसआईटी ने अब फॉरेंसिक टीम का सहारा लिया है। फॉरेंसिक टीम ने शुक्रवार को छात्रा के बक्से से मिल कुछ सामान के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। सूत्रों के अनुसार स्टाफ के फिंगरप्रिंट भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं और स्टाफ से फिर की पूछताछ

शुक्रवार को एसपी अजय कुमार व सीओ एसटीएफ दोपहर दो बजे जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर टीम ने एक बार फिर नए सिरे से सवाल जवाब की शुरुआत की। एसआईटी ने छात्राओं से पूछा कि क्या कभी मृतका ने उनसे परेशान होने या सुसाइड जैसी कोई बात कही थी। इसके अलावा घटना के चंद घंटों पहले हुई बातचीत को लेकर दोबारा पूछा। 

सुसाइड नोट बताए गए कागज को भी पढ़ा 

एसआईटी के सदस्यों ने छात्रा की कथित हत्या के बाद कुछ कागज बरामद किए गए थे। इन्हें पुलिस सुसाइड नोट मान रही थी। एसआईटी अब इन कागजों का भी अध्ययन कर रही है। क्योंकि अगर ये छात्रा द्वारा लिखे गए हैं तो इनमें बहुत कुछ ऐसा है जो कहीं न कहीं छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार की ओर इशारा कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें