फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : होटल में चौकीदार की मौत हादसा नहीं, हत्या थी, फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sat, 25 Jul 2020 04:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • होटल ईस्ट गेट के पीछे मिली थी लाश, विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने क्राइम सीन दोहराने के बाद दी रिपोर्ट 
विज्ञापन
आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के होटल ईस्ट गेट में चौकीदार सुरेंद्र की मौत हादसा नहीं थी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने क्राइम सीन दोहराने के बाद अपनी रिपोर्ट पुलिस को दी है। इसमें हत्या की तरफ इशारा किया है। इससे पुलिस उलझ गई है। पहले पुलिस हादसा मान रही थी। मगर, अब रिपोर्ट में हत्या आने पर नए सिरे से जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


घटना 29 मार्च 2019 की रात को हुई थी। बसई स्थित होटल ईस्ट गेट में चौकीदार सुरेंद्र की मौत हुई थी। दूसरे दिन लाश होटल के पिछले हिस्से में पड़ी मिली थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम में सुरेंद्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे। परिजनों ने होटल के संचालक राजपाल, एक युवती सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस हादसा मान रही थी। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। 


पुलिस ने स्टेट मेडिको लीगल ऑफिसर की राय ली थी। उन्होंने पोस्टमार्टम और घटनास्थल की फोटो देख घटना को हत्या बताया था। पुलिस उस रिपोर्ट से भी सहमत नहीं थी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से खुलासे में मदद मांगी गई थी। इस पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने जांच की थी। क्राइम सीन को दोहराया गया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने अध्ययन के बाद रिपेार्ट एक माह पहले भेजी है।  

विज्ञापन

यह है जांच 

रिपोर्ट : 1 - तब बंदर की वजह से गिरने की आशंका 
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की दो रिपोर्ट पुलिस के पास हैं। पहले वाली रिपोर्ट में हादसा माना गया था। यह आशंका जताई गई कि सुरेंद्र छत पर टंकी देखने गया होगा। बंदर के आने की वजह से नीचे गिर गया। वो सीसीटीवी कैमरे में छत की ओर जाता दिखा था। नीचे आते हुए कैमरे में नहीं आया। अन्य कर्मचारी अपने स्थान पर ड्यूटी करते दिख रहे थे। वो सुरेंद्र की तरफ नहीं गए थे। 

रिपोर्ट : 2  - अब होटल की दूरी से हत्या हो सकती है 
निरीक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि क्राइम सीन को दोहराने के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। होटल की छत से एक पुतला गिराया गया था। उसका वजन सुरेंद्र के बराबर रखा गया। उसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा और मौके पर लिए गए फोटोग्राफ देखे गए। इसके बाद रिपोर्ट पुलिस को भेजी है। 

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि मामला हादसे का नहीं हो सकता। कोई इस तरह छत से नहीं गिरेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर, सामान्य रूप से कोई व्यक्ति चार मंजिल ऊंची छत से गिरेगा तो दीवार के पास ही पड़ा मिलेगा। मगर, सुरेंद्र की लाश होटल से काफी दूर मिली थी। हत्या के मामलों में ही ऐसा होता है। चोट भी सुरेंद्र को ज्यादा लगी थीं। इससे हत्या की आशंका है। 
विज्ञापन

पिता ने होटल के बाहर छोड़ा था 

डौकी के गांव बास महावत निवासी 20 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र राजेश तोमर शाम सात बजे वो होटल आया था। पिता ने होटल के बाहर छोड़ा था। रात 8.30 बजे सुरेंद्र के बड़े भाई सुनील के मोबाइल पर होटल से फोन पहुंचा था। फोन करने वाले ने सुरेंद्र के बारे में पूछा था। 

होटल में नहीं होने की बात कही थी। परिजन आ गए थे। दूसरे दिन सुरेंद्र का शव होटल के पीछे खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। जिस दिन लाश मिली, उस दिन पुलिस से पहले सुरेंद्र के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उस समय सुरेंद्र का मुंह आसमान की तरफ था। तब पुलिस ने पंचनामा भर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें