फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : आगरा में होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू, मरीज को इन बातों का रखना होगा ध्यान

Sat, 25 Jul 2020 02:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बिना लक्षण वाले 15 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक परिजन को किया प्रशिक्षित, अलग शौचालय और कमरा बेहद जरूरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू हो गई है। चार दिन में 15 मरीजों ने इस व्यवस्था को अपनाया है और घर में रहकर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर का निरीक्षण किया। एक परिजन को प्रशिक्षण दिया। मरीज के लिए शौचालय और कमरे की अलग व्यवस्था को कहा।

विज्ञापन


होम आइसोलेशन की सुविधा के लिए घर में दो शौचालय और अलग कमरा जरूरी है। संक्रमित मरीज के शौचालय में सामान्य परिजन नहीं जाएंगे। ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, ग्लव्स, दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर, हाइपोक्लोरायट की व्यवस्था मरीज को ही करनी है। दिन में दो बार साफ-सफाई करने के अलावा हेल्पलाइन नंबर से मरीज की रोजाना मानीटरिंग भी की जाएगी। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि कोरोना मरीज को आरोग्य सेतु एप चालू रखना होगा। अपनी हालत की 24 घंटे में दो बार जानकारी देनी होगी। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, ऑक्सीजन की मात्रा कम होने पर तत्काल जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


इसका भी रखना होगा ख्याल
- थ्री लेयर मास्क का उपयोग करना होगा।
- आठ घंटे के उपयोग के बाद मास्क बदलना होगा।
- उपयोग किए गए मास्क को हाइपोक्लोरायट में धोने के बाद नष्ट करना होगा।
- मरीज एक ही कमरे में रहेगा, रोजाना बीपी, बुखार, ऑक्सीजन की मात्रा मापनी होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1600 के पार

ताजनगरी में जुलाई में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1600 के पार पहुंच गया है। मृतक संख्या भी शतक के करीब पहुंच गई है। इससे एक बार फिर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 

शुक्रवार को 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। इससे संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। 23 नए मरीज भी मिले है। अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1604 पर पहुंच गया है। इससे पूर्व गुरुवार को 24, बुधवार को 21 और मंगलवार को 19 मरीज मिले थे। 

जिले में अब तक 1301 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 81.1 फीसदी है। अभी 206 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 38869 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें