फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मामा ने भांजे का किया अपहरण, मांगी पांच लाख फिरौती

Sat, 28 Nov 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन (आगरा)। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक सगे मामा ने अपने 11 वर्षीय भांजे का अपहरण कर लिया। रिहाई के लिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बरहन पुलिस ने महज 24 घंटे में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गढ़ी सुम्मेर निवासी राजेश कुमार ने 26 नवंबर को थाना बरहन पर सूचना दी थी। उनका 11 वर्षीय पुत्र अनुज 22 नवंबर को दोपहर में बकरी चराने घर से निकला था। वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा था। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को थाना बरहन पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जांच के दौरान बालक के मामा रमाकांत और उसके साथी अजय के नाम प्रकाश में आए। दोनों फिरोजाबाद के आसिफाबाद के निवासी हैं। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से बालक के पिता से फिरौती मांगने की साजिश रची थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जगनपुर पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में अपहृत के बदले फिरौती मांगने की धारा की बढ़ोतरी की।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में रमाकांत ने बताया कि वह अपने गांव में चूड़ी बनाने का काम करता है। वह कर्ज में डूबा था। उधार देने वाले रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। रुपयों की जरूरत के कारण उसने अजय को पैसों का लालच देकर भांजे का अपहरण कराया। उसने अपने जीजा से कहा कि अपहरणकर्ता ने 5 लाख रुपये मांगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें