फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटक भी कर सकेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, ताज महोत्सव का मंच दे रहा यह मौका

Sat, 07 Dec 2019 12:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताज महोत्सव के मंच पर इस बार विदेशी प्रतिभाएं भी नजर आएंगी। इसके लिए ताजमहल देखने आने वाले विदेशी प्रतिभामान पर्यटकों को आमंत्रित किया जाएगा। मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। उन्होंने महोत्सव के कार्यक्रम भी जल्द तय करने को कहा है, जिससे कि उनका समुचित प्रचार-प्रसार किया जा सके।
विज्ञापन


ताज महोत्सव 2020 की तैयारियों के संबंध में मंडलायुक्त के शिविर कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें महोत्सव के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि कार्यक्रमों की रूपरेखा और मंचीय प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की सूची जल्द तय कर ली जाए। 

इसका प्रचार ताज महोत्सव की वेबसाइट के साथ-साथ पुरातत्व विभाग की वेबसाइट पर भी किया जाए। ताकि ऑनलाइन टिकट बुक करते समय या ताज की जानकारी के लिए वेबसाइट खंगालने वाले पर्यटकों को महोत्सव के बारे में जानकारी हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी प्रमुखता से शामिल करने का निर्देश दिया। हालांकि शुक्रवार को महोत्सव समिति की बैठक ताजमहल 2020 की थीम फाइनल करने के लिए बुलाई गई थी। मगर, किसी भी थीम पर समिति की सहमति नहीं बन पाई है। 

10 सुझावों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। संभवत: इनमें से किसी एक के सुझाव को शनिवार को हरी झंडी दे दी जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, पर्यटन विभाग से अभिमन्यु कुमार, प्रदीप टमटा, अरुण डंग, सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

ये भी दिए निर्देश
. परिवहन विभाग के साथ मिलकर दर्शकों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
. विभिन्न इंटर, डिग्री और इंजीनियरिंग कालेजों के प्रबंधन से मुलाकात कर यहां के विद्यार्थियों को महोत्सव तक लाया जाए।
. जरदोजी और स्टोन वर्क को प्रमोट किया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें