फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, मदद के करके फंस गया युवक

Sun, 25 Nov 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के एक युवक को फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। विदेशी महिला ने युवक से 63 हजार रुपये ठग लिए। युवती ने भारत दौरे पर आने की बात कहकर रुपये अपने खाते में डलवाये थे। 
विज्ञापन


पीड़ित युवक के अनुसार विदेशी युवती ने कहा था कि उसके पास रुपये कम पड़ गए हैं। एयरपोर्ट पर उसे अधिकारियों ने पकड़ लिया है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।

थाना सुरीर के गांव कराहरी निवासी दिनेश कुमार पुत्र सुबोध कुमार के पास फेसबुक पर विदेशी महिला जैशी जोनापन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। फेसबुक फ्रेंड बनी महिला से दिनेश की एक माह तक बातचीत भी होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रो रोकर मांगी मदद

बाद में महिला ने अपना मोबाइल नंबर भी उसे दे दिया और बातें की। कुछ दिन बाद महिला ने कहा कि वो भारत घूमने आ रही है। उसने युवक के व्हाट्सएप  पर अपनी हवाई जहाज की टिकट भी भेजा। 

22 नवंबर को युवती ने अपने मोबाइल नंबर से फोन किया और बताया कि वो भारत आ गई है। रुपये की कमी होने की वजह से उसे एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने पकड़ लिया है। महिला ने एक अन्य व्यक्ति से भी बात कराई। 

विदेशी महिला फोन पर रोने लगी और रुपये भेज कर मदद की गुहार लगाई। महिला ने दिनेश को बैंक का खाता नंबर बताया। उस खाते में दिनेश ने  62500 रुपये डाल दिए। अब महिला का मोबाइल व फेसबुक एकाउंट बंद है। दिनेश ने इसकी शिकायत सुरीर पुलिस से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें