फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: आगरा में ताज के साये में विदेशी पर्यटकों ने भी फहराया तिरंगा, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Thu, 17 Aug 2023 08:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Independence Day: आगरा में ताज के साये में विदेशी पर्यटकों ने भी तिरंगा फहराया। यहां स्वतंत्रता दिवस  धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन
ताजमहल पूर्वी गेट पर झंडारोहण करते एसीपी ताज सुरक्षा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर ताज के साये में विदेशी पर्यटकों ने तिरंगा फहराया। इटली व तुर्किए की पर्यटक हाथों में तिरंगा लेकर खुश नजर आईं। एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद के कार्यालय पर हुए समारोह के दौरान गाइड व पर्यटन से जुड़े कारोबारी शामिल रहे। पूर्वी गेट स्थित एंपोरियम संचालकों ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। वहीं, दूसरी तरफ शिल्पग्राम में गाइड एसोसिएशन ने ध्वाजारोहण किया। जहां एसडीएम ताज अभय सिंह, एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक दान आदि मौजूद रहे।

डीएम ने किया शहीदों के परिजन को सम्मानित

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कमिश्नरी में झंडारोहण ने किया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। झंडारोहण के बाद शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: घर से कोचिंग को निकला कपड़ा व्यापारी का बेटा लापता, आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कलेक्ट्रेट स्थित वीर स्थल का अनावरण किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) विकास कार्यालय पर उपनिदेशक बृजेश यादव ने झंडारोहण किया। सहायक निदेशक नेपाल सिंह, डॉ. मुकेश शर्मा, अभिषेक सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। शास्त्रीपुरम-बिचपुरी रोड स्थित नारायण सिटी वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष भुवन शर्मा ने झंडारोहण किया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: छह माह से खुले पड़े 12 फीट गहरे नाले में गिरा युवक, भागकर पहुंचे लोग; खींचकर निकाला बाहर तब बची जान
विज्ञापन

नारी रक्षा वाहिनी अध्यक्ष किरन सिंह ने विजय नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ध्वाजारोहण किया। लघु उद्योग भारती ने सुल्तानगंज पुलिया पर झंडारोहण किया। उपाध्यक्ष राज्यमंत्री राकेश गर्ग, विभाग प्रचारक आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, विजय गुप्ता, महासचिव राजीव बंसल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें