ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्र शाही मस्जिद की छत पर विदेशी पर्यटक के पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी सवालों के घेरे में आ गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विश्व धरोहर ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजमहल के प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्र (शाही मस्जिद की छत) तक विदेशी पर्यटक के पहुंच जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल उठाया है कि कड़े पहरे और सुरक्षा घेरे वाले प्रतिबंधित क्षेत्र तक कोई पर्यटक आखिर कैसे और किस प्रकार पहुंच गया। इस घटना ने सीआईएसएफ और एएसआई की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, जिससे दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है। अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए है।