फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय हिंदी संस्थान : विदेशी छात्र-छात्राओं को अभी बताया नहीं, पढ़ाई ऑफलाइन होगी या ऑफलाइन

Fri, 22 Jul 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में इस बार 16 देशों के 83 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। हालांकि इन छात्रों को अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि कक्षा ऑनलाइन लगेंगी या ऑफलाइन।  
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए चयनित विदेशी छात्र-छात्राओं को अभी यह नहीं बताया है कि पढ़ाई ऑफलाइन या ऑनलाइन होंगी। आवेदन समय दोनों विकल्प दिए गए थे। भारतीय दूतावासों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के आवेदन मांगे गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 16 देशों के 83 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

विज्ञापन


 संस्थान के अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभागाध्यक्ष व मीडिया समन्वयक डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि 82 छात्र-छात्राओं के आवेदन पहले प्राप्त हुए थे, एक का अभी आया है। कुल संख्या 83 है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए सरकार से पॉलिटिकल क्लीयरेंस मांगा गया है। 

क्लीयरेंस मिलने के बाद चयनित छात्र-छात्राओं को ई-मेल के माध्यम से प्रवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा, उन्हें टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। तभी कक्षाओं के संचालन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। विभाग परिस्थितियों को देखते हुए ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की तैयारी में हैं। अगस्त माह के अंत तक कक्षाएं शुरू हो पाएंगी। सर्वाधिक 21 छात्र-छात्राएं श्रीलंका से चयनित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें