फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: देर रात फरह में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल

Fri, 22 Jul 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पकड़े गए बदमाश एक लूटकांड में वांछित थे। इनका एक साथी भागने में सफल रहा। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में गुरुवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो के पैर में लगी है। एक बदमाश भागने में सफल रहा। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 20 मई को धर्मपुरा निवासी बाइक सवार जितेंद्र को रास्ते में कुछ बदमाशों ने गोली मार दी थी। हाथ में गोली लगने जितेंद्र घायल होकर सड़क पर गिर गया। बदमाश उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया था। 

मुठभेड़ में दो बदमाशों कुलदीप उर्फ छोटू एवं जितेंद्र उर्फ जीतू के पैर में गोली लगी है। इनके दो साथी कपिल और गोपाल सहित चारों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इनका एक साथी भागने में सफल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें