आगरा। ताजगंज स्थित एक रेस्तरां में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। उन्होंने अवैध रूप से बिक्री हो रही विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
एसीपी ताजगंज पीके राय ने बताया कि होटल पैराडाइज इन के बेसमेंट में सन बार बी क्यू नाम से रेस्तरां संचालित होता है। उसमें अवैध तरीके से विदेशी शराब की बिक्री होने की सूचना मिली थी। ताजगंज पुलिस ने आबकारी पुलिस के साथ छापा मारा। उसमें शमसाबाद के बडोवरा खुर्द निवासी अनिल धाकरे शराब की बिक्री करते मिला। उसके पास से अलग-अलग विदेशी ब्रांड के 9 बोतल शराब, आठ बोतल आधी व 13 बीयर बरामद हुई हैं। दो आरोपी ताजगंज निवासी रामनिवास और राजकुमार भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।