फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा में पहली बार 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
19 से 27 मार्च तक एमडी जैन इंटर कॉलेज मैदान में ज्ञान, ध्यान और भक्ति का दिखेगा संगम
विज्ञापन


आगरा। शहर में पहली बार 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं ज्ञान-ध्यान-भक्ति जिन महायज्ञ का आयोजन एमडी जैन इंटर कॉलेज मैदान में 19 से 27 मार्च तक किया जा रहा है। अनुष्ठान में आचार्य चैत्य सागर महाराज का ससंघ सानिध्य प्राप्त होगा। प्रतिष्ठाचार्य डॉ आनंद प्रकाश जैन, कोलकाता की ओर से महामंडल विधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


एमडी जैन मैदान के हॉल में बुधवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संजय जैन और ऊषा मारसंस ने बताया कि यह विधान आगरा में पहली बार हो रहा है। बताया कि यह समवशरण स्वरूप जिनदेशना है, जिसका निर्माण देवताओं ने किया था, जहां असंख्य जीवों ने जिनेंद्र भगवान की भक्ति का रसपान किया और चक्रवर्ती ने सौधर्म इंद्रों के साथ जिनमहार्चना की थी। विधान में बैठकर स्वयं को जानने और आध्यात्मिकता की सुरभि में स्नान करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान नीलू निशांत जैन, पंकज जैन, अशाेक जैन, पारस जैन, विमल, अमित सेठी, कमल, विमलेश मारसंस, निशांत जैन, जितेंद्र जैन, राकेश जैन और अखिल वरैया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें