मैनपुरी। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में रविवार को जांच कराने पहुंचे चार और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जिन्हें भर्ती कराया गया है।
रविवार सुबह 18 मरीज बुखार से पीड़ित भर्ती कराए गए। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीजों की कराई गई डेंगू जांच में शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी प्रवीन कुमार के 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु, वंशीगोहरा निवासी महेश चंद्र की 23 वर्षीय पुत्री सिद्धि, मोहल्ला महमूदनगर निवासी आफताब की 17 वर्षीय पुत्री अंशिका तथा झिंझाई निवासी विश्वजीत की 31 वर्षीय पत्नी दीपा तोमर में डेंगू के लक्षण मिले हैं। वंशीगोहरा और रामलीला मैदान में डेंगू के मरीज मिलने से लोग चिंतित हैं।
इन मोहल्लों में अब तक मिले हैं डेंगू के मरीज
हिंदपुरम कालोनी
नगला पजाबा
संसारपुर
वंशीगोहरा
राजीव गांधी नगर
रामलीला मैदान
यदुवंश नगर
जो भी मरीज बुखार से भर्ती हैं, उनकी एलाइजा से डेंगू जांच कराई जा रही है। जांच में डेंगू के जो मरीज मिले हैं उनकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
डॉ. आरके सिंह, प्रभारी सीएमएस