फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलराम में सरकारी अस्पताल के लिए हस्ताक्षर अभियान किया जाएगा तीव्र

विज्ञापन
कासगंज के ग्राम सलेमपुर लाला में जनवादी नौजवान सभा की बैठक में मौजूद ग्रामीण - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर लाला में जनवादी नौजवान सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिलराम में सरकारी अस्पताल के लिए हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर मांग के समर्थन में आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

जिला सचिव राजकुमार ने कहा कि नौजवान सभा द्वारा बिलराम में सरकारी अस्पताल की मांग के लिए आवाज उठाई जा रही है। सरकारी अस्पताल बन जाए तो क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, इसे और तीव्र किया जाएगा। जिसमें बिलराम एवं आस-पास के क्षेत्रों के लोगों के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
सहसचिव ज्ञान सिंह ने कहा कि लोग बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र में बिजली घर बनाए जाने के लिए आंदोलन किया गया और सफलता मिली, उसी प्रकार से सरकारी अस्पताल के लिए आंदोलन को तीव्र करने की जरूरत है। सलेमपुर लाला की नई कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें योगेश कुमार को अध्यक्ष, नीरज कुमार को सचिव, नेम सिंह को कोषाध्यक्ष, ओमकार को उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें