फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन- विद्युतलाइन और पोल शिफ्ट करने से ठप रही शहर के कई इलाकों की बिजली

विज्ञापन
कासगंज में विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य करता विद्युत कर्मी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन सड़क योजना में सड़क की जद में लगे बिजली के पोल और लाइन को शिफ्ट करने का काम बुधवार को किया गया। इसके कारण रेलवे फीडर से जुड़े कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी रेलवे फीडर से जुड़े इलाकों में विद्युत अपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने सुबह 10 बजे से रेलवे फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद करके लाइन शिफ्टिंग का काम किया था। शाम 3:30 बजे तक सोरों गेट क्षेत्र के 10 विद्युत पोलों के बीच की लाइन शिफ्ट की गई। इसके बाद लाइन सही करके शाम के समय आपूर्ति दी गई। रेलवे फीडर बंद रहने से मोहल्ला जय जयराम, सोरों गेट, बड़ी होली, बारहद्वारी, सहावर गेट, मोहल्ला मोहन, गली होती हलवाई आदि में आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग ने बृहस्पतिवार को भी आपूर्ति बंद करने की मुनादि की है।
सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को पानी की आपूर्ति को लेकर रही। मोहल्ला मोहन के राकेश कुमार ने बताया कि बिना मोटर चलाए नगरपालिका की लाइन से पानी नहीं आता। गली के हैंडपंप से पानी लेना पड़ा। मोहल्ला मोहन की सुधा ने भी पानी की समस्या बताई। बुधवार को विद्युत आपूर्ति शीघ्र सुचारु रहे इसके लिए सबसे पहले नए विद्युत पोलों पर लाइन शिफ्ट करने का काम किया गया। विद्युत पोल लाइन शिफ्ट करने के बाद हटाए जाएंगे। इससे लोगों को दिक्कतें कम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें