फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झूठी शान के लिए बुजुर्ग को खाट से पटक कर पीटा, तालाब में फेंका

विज्ञापन
झूठी शान में हमला: चारपाई से जमीन पर पटक कर पीटा बुजुर्ग सिरनाम सिंह
विज्ञापन
बाह। झूठी शान के लिए बाह के मिड़कोली गांव में मंगलवार की रात 9 बजे पेड़ के नीचे खाट बिछा कर सो रहे बुजुर्ग सिरनाम सिंह को जमीन पर पटक कर पीटने, तालाब में फेंके जाने एवं बिस्तर समेत चारपाई जलाए जाने का मामला सामने आया है। दबंगों की दबंगई का शिकार हुए बुजुर्ग ने एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा से लगाई गुहार में स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। एसीपी के हस्तक्षेप के बाद घायल बुजुर्ग का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

मिड़कोली गांव के सिरनाम सिंह नट ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे घर के बगल में खाली पड़ी जमीन पर पेड़ के नीचे चारपाई बिछा कर वह सो रहे थे। तभी पड़ोसी दबंगों ने झूठी शान में गालियां दीं। कहा, हमारे सामने चारपाई पर सोएगा? उन्होंने चारपाई से जमीन पर पटक कर लात घूसों से पीटा और उन्हें बगल के तालाब में फेंक दिया। बिस्तर समेत खाट में आग लगा दी। धमकी दी कि कोई कार्रवाई की तो तुझे और तेरे परिवार को गोलियों से भून देंगे। 112 नंबर डायल किए जाने पर पुलिस आई तब तक हमलावर भागने में सफल हो गए। पिटाई से घायल हुए बुजुर्ग को लेकर परिजन थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को परिजन घायल के साथ पहुंचे घायल ने एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर आप बीती सुनाई। एसीपी के हस्तक्षेप के बाद बाह पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

झूठी शान में हमला: चारपाई से जमीन पर पटक कर पीटा बुजुर्ग सिरनाम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें