फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए फुटबाल टीम मऊ रवाना

Sat, 01 Aug 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रीजन स्टेट चैंपियनशिप की टीम
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, मऊ में 1 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाली जूनियर बालक वर्ग इंटर रीजन स्टेट चैंपियनशिप के लिए मंडल की फुटबाल टीम शुक्रवार सुबह मऊ के लिए रवाना हो गई। कोच योगेश कुमार वर्मा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

आगरा रीजन फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए रिषभ कुमार, देवांश चौहान, अंकुश यादव, अविरल मिश्रा, अक्षव अग्रवाल, अंकुश, आयुष यादव, ध्रुव कुमार, आदित्य कश्यप, उमेश कुमार, राइ शर्मा, मणिकांत शर्मा, शिवम कुमार, कुश, गगन कुशवाहा और नक्श सिंह शामिल हैं। वहीं आरक्षित खिलाड़ियों में आदित्य, अनुज कुमार, अविरल और रोहित बघेल शामिल हैं। टीम के रवाना होने से पहले क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, आगरा फुटबाल अकादमी के सचिव आदित्य चौहान, हरि सिंह यादव, अक्षय सिंह, मनोहर सिंह, उर्वशी सिकरवार, अर्चना कुमारी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें