स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय पर तीन दिवसीय जनपदीय जूनियर वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मंगलवार को ओमीगूज एफसी और सीडीएफसी की टीमों ने मुकाबले जीते।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन पहले मैच में ओमीगूज एफसी ने अमन इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराया। ओमीगूज एफसी की ओर से अभय व सुरेंद्र ने एक-एक गोल दागा। दूसरे मैच में सीडीएफसी ने जेएस मेमोरियल को 1-0 से हराया। आशू डिसूजा व अभिषेक ने रेफरी की भूमिका निभाई।
उपक्रीड़ाधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वॉलीबाल कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवेंद्र सिंह, रामाधार यादव, प्रधानाचार्य जेएस मेमोरियल अनिल कुमार, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।