क्रिश्चियन मैदान में कबड्डी प्रतियोगता में भाग लेते खिलाड़ी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। क्रीड़ा भारती के तहत नगर के क्रिश्चियन मैदान में अंडर 19 जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार शाम शुभारंभ हो गया। मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रथम दिन बालक वर्ग में आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में अमन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी।
क्रीड़ा भारती के तहत तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालक वर्ग में आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज का मुकाबला पैराडाइज पब्लिक स्कूल के छात्रों से हुआ। इसमें आदर्श राष्ट्रीय के छात्रों ने 44:23 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग का प्रथम मुकाबला अमन इंटरनेशनल और जेएस इंटर कॉलेज की टीम के मध्य हुआ।
इसमें अमन इंटरनेशनल की टीम ने 65-12 के विशाल अंतर से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। कृष्ण कुमार, उमेश चंद्र, पंकज राठौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्कोरिंग अभयप्रताप सिंह, विनोद यादव, आशीष सक्सेना व राकेश कुमार ने की। पूर्व में प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर प्रतियोगिता अध्यक्ष विकास मिश्रा, मंत्री राघवेंद्र दुबे, आशीष पांडेय, सुमित चौहान, कौशल यादव, अशोक यादव, प्रदीप चौहान, जसराम सिंह भदौरिया, डॉ. बीके सिंह, महेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।