फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : पुरुष वर्ग के फाइनल में आगरा, आज फिरोजाबाद से भिड़ंत

विज्ञापन
फुटबाल टीम
विज्ञापन
आगरा। 18वीं अंतर जनपदीय फुटबाल एवं वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता-2026 में मेजबान आगरा की पुरुष फुटबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। पुलिस लाइन मैदान पर शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आगरा ने अलीगढ़ को 4-0 हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। शनिवार को फाइनल में आगरा की भिड़ंत फिरोजाबाद से होगी। वहीं, महिला वर्ग के फाइनल में शुक्रवार को फिरोजाबाद ने कड़े मुकाबले में आगरा को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा जोन के विभिन्न जनपदों के पुलिस खिलाड़ी फुटबाल के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, टीम भावना विकसित करना और आपसी समन्वय को मजबूत करना है।

अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाले पुरुष वर्ग के फाइनल पर टिकी हैं, जहां मेजबान आगरा के पास घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का सुनहरा अवसर होगा। स्थानीय खेलप्रेमियों और पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि टीम सेमीफाइनल की लय को बरकरार रखते हुए ट्रॉफी अपने नाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें