फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरगर्दी: उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया फुट ओवरब्रिज, जगह-जगह टाइल्स टूटे

Sun, 08 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज की टूट पड़ी टाइल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एक माह पूर्व निर्मित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के नेहर नगर से अबुलउला दरगाह की ओर जाने वाली लेने पर कई जगह टाइल्स टूटने से गड्ढे हो गए हैं। अभी इस ओवरब्रिज का उद्घाटन भी नहीं हुआ है। इसकी एक लेन पर दोपहिया वाहनों का आवागमन हो रहा था। अब इस क्षतिग्रस्त लेने को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगरा में छह फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया है। इनमें कीठम मोड़, शास्त्रीपुरम मोड़, कैलाश मंदिर मोड़, गुरुद्वारा गुरु का ताल, अबुलउला दरगाह, लंगड़े की चौकी पर फुट ओवरब्रिज बनाए गए हैं। इनका उद्घाटन भी नहीं किया गया है। चार अभी तक अधूरे हैं।
 

एक माह पहले अबुलउला एफओबी चालू किया था। इस एफओबी पर एक माह के भीतर ही नेहरू नगर से दरगाह की ओर से आने वाली लेन के टाइल्स टूटकर गिरने लगे। इसके बाद इस लेन को पाइप लगाकर बंद कर दिया गया है। अबुलउला दरगाह निवासी हाजी अबररा हुसैन ने बताया कि इस पुल पर दोपहिया वाहनों का आवागमन काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन


एनएचएआई फरीदाबाद खंड के परियोजना निदेशक गौरांग गर्ग ने बताया कि अबुलउला दरगाह के पास फुट ओवरब्रिज की एक लेने क्षतिग्रस्त हुई है तो इसकी मरम्मत करवाई जाएगी। ठेकेदार को नोटिस देकर इसी लागत में मरम्मत कराई जाएगी। 

विज्ञापन

20 लाख से बनी सड़क उखड़ने लगी 

इसी तरह उत्तर मध्य रेलवे द्वारा शाहगंज क्षेत्र में दो महीने पहले 20 लाख रुपये की लागत से तहसील-रूई की मंडी मार्ग और जीआईसी-सोरों कटरा मार्ग पर रेल पुलों के नीचे कंक्रीट से बनाई सड़कें उखड़ने लगी हैं। इन दोनों रेलवे पुल के नीचे निकलने वाले यातायात को एक-एक महीने के लिए बंद करके निर्माण कराया गया था। इससे एक लाख से ज्यादा लोग परेशान हुए थे। 

रेलवे के वरिष्ठ प्रबंधक वाणिज्य आशुतोष सिंह ने बताया कि रेलवे पुलों के नीचे जो निर्माण कराया गया है। उसे चेक करा लिया जाएगा। अगर गिट्टियां उखड़ी हैं तो ठेकेदार को ठीक करनी होगी। यह उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही है। इसकी जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें