फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: आईएसबीटी और आगरा कॉलेज पर एफओबी तैयार, दिसंबर तक सिकंदरा पहुंचेगी मेट्रो; पढ़ें नया अपडेट

Tue, 28 Jul 2026 12:55 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी और आगरा कॉलेज स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज तैयार हो गए हैं, जिससे यात्रियों को सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी। गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशनों पर भी एफओबी का निर्माण जारी है और दिसंबर तक ताज पूर्वी से सिकंदरा कॉरिडोर पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आगरा कॉलेज और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बन गए हैं। इससे यात्रियों को सड़क पार करने में दिक्कत नहीं होगी। गुरुद्वारा गुरु के ताल और सिकंदरा स्टेशन पर भी एफओबी बनाए जा रहे हैं। दिसंबर में ये कॉरिडोर पूरा हो जाएगा और लोग ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में 27 स्टेशन हैं। इसमें 20 स्टेशन एलिवेटेड हैं, जिसमें पहले कॉरिडोर में छह हैं। दूसरा कॉरिडोर एलिवेटेड है, जिसमें 14 स्टेशन हैं। पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन हैं। इसमें आईएसबीटी पर एफओबी बन गया है। आगरा कॉलेज के दोनों ओर स्टेशन हैं, इसके चलते यहां भी एफओबी बना है। इससे यात्रियों को सड़क पार करने में आसानी होगी। गुरु के ताल और सिकंदरा स्टेशन बन रहा है, इन पर भी एफओबी बनेगा। ये कॉरिडोर दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें