फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए दूध के तीन नमूने

Fri, 26 Jul 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
औंछा में दूध का नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
मैनपुरी। सहायक आयुक्त खाद्य श्वेता सैनी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में शुक्रवार को औंछा क्षेत्र में मिलावटी दूध के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया। इस दौरान दूध के तीन नमूने लिए गए। दो कारोबारियों के पास लाइसेंस नहीं पाया गया।
विज्ञापन

पड़रिया चौराहा पर योगेंद्र सिंह की मारुति वैन पर ले जाए जा रहे मिश्रित दूध से एक नमूना संग्रहित किया गया। औछा स्थित जगदीश की डेरी से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहीत किया गया। औंछा में भानु प्रताप के द्वारा टैंकर में ले जाए जा रहे दूध से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। भानु प्रताप व जगदीश दोनों खाद्य कारोबार कर्ताओं के पास वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, सनोज कुमार, जयदीप मौर्य, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें