फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एनर्जी ड्रिंक की खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच की

Sun, 22 Jun 2025 09:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। ग्राम अठलकडा में शनिवार को एनर्जी ड्रिंक पीकर बिगड़ी तीन बच्चों की हालत बिगड़ने के मामले में रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सरोज ने गांव पहुंचकर जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके से एनर्जी ड्रिंक की खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच की ड्रिंक के बैच की अन्य बोतलों को अपने कब्जे में ले लिया है। जिन बोतलों को बच्चों ने पिया था वह मकान बंद होने के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन

एक एनर्जी कोल्ड ड्रिंक के नाम से प्रचार करने वाली कोल्ड ड्रिंक ब्रांड की दो बोतलों को राजीव कुमार के तीन बच्चों कोमल, आर्य व अभी ने पिया था। कोल्ड ड्रिंक पीने के साथ ही तीनों बच्चों की तबीयत खराब होने के साथ ही खून की उल्टी होने लगी। आनन फानन में बच्चों को सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इलाज के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें