पहले भी नमूना फेल हो चुका है
अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि कारोबारी के खाद्य तेल का पहले भी सैंपल फेल हो चुका है। उक्त मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी ने दूसरे नामों से लाइसेंस बनवा लेता है। तेल प्रथम दृष्टया नकली होने के कारण उसे सील कर दिया है।
चार दिन पूर्व ही कारोबारी को दी थी चेतावनी
रामगढ़ में संचालित तेल कारोबारी के यहां पिछले दो साल में दो बार छापा मारा गया। दोनों ही बार तेल प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाया गया था। अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने चार दिन पूर्व ही तेल कारोबारी को कार्यालय बुलाकर चेतावनी दी थी कि नकली तेल का कारोबार न किया जाए। अन्यथा कार्रवाई होगी। तेल कारोबारी ने नकली कारोबार न करने का भरोसा जताया। इसके चार दिन बाद ही यह नकली तेल पकड़ा गया है।
ऐसे करें मिलावटी तेल की जांच
- सरसों के तेल को हथेली पर रगड़े ,अगर रंग छोड़े तो मिलावटी है।
- सरसों के तेल को फ्रिज में रखें ,अगर जम जाए तो मिलावट है
- पांच बूंद सरसों के तेल और पांच बूंद नाइट्रिक एसिड मिलाने पर रंग बदले तो यह मिलावटी है