फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में सोरों चिकित्सालय से किया गया जिला अस्पताल रैफर

विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय में कोल्ड ड्र्रिंक पीने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए मरीजों का ह? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सोरों। एक्सपायरी फ्रूट जूस पीने से एक ही परिवार के आठ लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। बीमार सभी लोगों को सोरों चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर बीमार लोगों का हाल जाना और बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोरों के मढ़ावली चौराहे से नफीस की दुकान से एक कंपनी की जूस की बोतल ग्राम रामपुर पुख्ता के सरनाम सिंह ने खरीदी। उन्होंने घर पर ले जाकर परिजनों के साथ फ्रूट जूस की का सेवन किया। सोमवार की रात परिजनों की तबियत बिगड़ने लगी। सरनाम (45) पुुत्र होरीलाल, रवेंद्र (10) पुत्र मुन्नालाल, रामू (32) पुत्र भूपाल सिंह, श्यामवती (15) पुुुत्री पन्नालाल, नीलम (15) पुत्री पन्नालाल, ओमवीर (18) पुत्र पन्नालाल, रामकुुमारी (40) पत्नी पन्नालाल निवासी रामपुर पुख्ता एवं विद्यावती(19) पत्नी राधेश्याम निवासी नगला तेज सिंह सिढ़पुुरा को चक्कर आने एवं उल्टी होने की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती चली गईं। उन्हें बेहोशी छानी लगी। अन्य परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें सोरों के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिय। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग हुई है।
फूड प्वाइजनिंग की जानकारी पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले , उपजिलाधिकारी ललित कुमार एवं सीओ आईपी सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बीमार लोगों से उनकी तबियत के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

सील की गई दुकान, की गई सैंपलिंग
कासगंज। एक्सपायरी फ्रू्ट जूस पीने से आठ लोगों के बीमार होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश ने दुकान को सील करने एवं मुकद्दमा दर्ज कराए जाने निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ललित कुमार एवं अभिहित अधिकारी नादिर अली ने मढ़ावली चौराह पर पहुंचकर दुकानदार नफीस की दुकान को सील कर दिया। वहीं दुकानदार को फ्रूट जूस की सप्लाई करनी वाली गर्ग एजेंसी के यहां से सैंपलिंग की गई।
मिटा दी गई थी एक्सपायरी डेट
कासगंज। जिस बोतल पर से फ्रूट जूस को पिया गया था उस पर एक्सपायरी डेट को मिटा दिया गया था। जिससे वह स्पष्ट नजर नहीं आ रही थी।
फ्रूट जूस पीने के बाद से आठ लोग बीमार हुए। जिसकी एक्सपायरी डेट बताई गई। फूड प्वाजनिंग के बाद दुकानदार की दुकान को सील किया गया है। शीघ्र ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ललित कुमार, उपजिलाधिकारी
फ्रूट जूस पीने से आठ लोगों की तबियत खराब हुई है। जूस को सप्लाई करने वाली कंपनी से गर्ग एजेंसी बिलराम गेट के यहां से इसी कंपनी की बोतल के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। नादिर अली, जिला अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें