फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव : जोन-सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रतिदिन देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
कासगंज में गंगावन में राज्यपाल के आगमन को लेकर हैलीपेड से आयोजन स्थल तक बनाया गया खड़ंजा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। वन महोत्सव को वृक्ष महाकुंभ के रूप में मनाने के लिए डीएम ने अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिले में तैनात जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी गई है। राज्यपाल के आगमन को लेकर निरंतर बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन

नौ अगस्त को वन महोत्सव मनाया जाएगा। जिले में 16 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया है। जिले को सात जोन और 77 सेक्टर में विभाजित किया गया है। वन महोत्सव में सहभागिता करने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आ रही हैं। ऐेसे में तैयारियों को लेकर प्रतिदिन बैठक की जा रही हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर 9 अगस्त को पूरे प्रदेश में एक साथ 22 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। जिले में पौधरोपण चुनावी पैटर्न पर रोपित किए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल महोत्सव में शामिल होंगी। सभी जिम्मेदार अपनी तैयारियां पूर्ण रखें। प्रभागीय वनाधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि वृक्ष महाकुंभ पर पौधरोपण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समस्त रोजगार सेवक पौध अभिभावक की भूमिका निभाएंगे। पौधों की समुचित देखभाल और सुरक्षा के लिए एक ग्राम समिति गठित कर दी गई है। बैठक में सीडीओ डा. दिनेश कुमार, एडीएम योगेंद्र कुमार ने भी दिशा निर्देश दिए।
जापानी तकनीक का होगा प्रयोग
कासगंज। गंगावन में जापानी तकनीक मियावाकी पैटर्न का भी प्रयोग किया जाएगा। जापानी तकनीक से पौधरोपण किया जाएगा। यह तकनीक डीएम की पहल पर अन्य जिलों की अपेक्षा कासगंज जिले में लागू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राज्यपाल के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। वन महोत्सव एक ऐतिहासिक महोत्सव होगा। जिम्मेदारों को निर्देश दे दिए गए हैं।
- डा. दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें