फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की हालत बिगड़ी, तीन गंभीर

विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय में भर्ती फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सोरों। गांव गुलाबगढ़ी में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 11 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से तीन को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव गुलाबगढ़ी निवासी सूरजपाल ने 21 जून को अपनी बेटी की शादी सहावर क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में की। बुधवार को बेटी की विदाई कराने के लिए परिजन उसकी ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। सुबह घर की महिलाओं ने खाना बनाया। इस दौरान उन्होंने बंद पैकेट वाली कस्तूरी मैथी व आलू की सब्जी बनाई।
सूरजपाल को छोड़ सभी परिजनों नेे खाना खा लिया। खाना खाते ही घर में कोहराम मच गया। एक के बाद एक घर के 11 सदस्य उल्टी करने लगे और देखते ही देखते बेहोश हो गए। जानकारी पर सूरजपाल ने ग्रामीणों की मदद से सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से तीन को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। एक ही परिवार के 11 सदस्यों की हालत बिगड़ने घर से लेकर गांव की गलियों तक भगदड़ का माहौल नजर आया।
विज्ञापन

इनकी बिगड़ी हालत
कासगंज। दूषित खाना खाने से कैलाश(17), आलम(30), तेजपाल(18) पुत्रगण सूरजपाल, बबली(23) पत्नी जुगेंद्र, कुमकुम(10) पुत्री राजू, पिंकी(22) पत्नी सोमेंद्र, विद्यावती(26) पत्नी आलम सिंह, प्राची(3), सिखा(5) पुत्री आलम सिंह, लौंगश्री(32) की हालत बिगड़ गई। जिनमें से बबली, आलम और विद्यावती की हालत गंभीर है। जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी होते ही ससुराल से दौड़ी बेटी
कासगंज। सूरजपाल की बेटी राजेश्वरी की ससुराल जहंागीरपुर में है। विदाई के लिए राजेश्वरी के परिजन आने वाले थे और ससुरालीजन विदाई के लिए रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे। दोपहर को ससुराल में घटना की सूचना पहुंची तो ससुरालीजन नविवाहिता को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। न कोई रस्म थीं न कोई औपचारिकता।
फूले स्वास्थ्यकर्मियों के हाथ पांव
कासगंज। फूड प्वाइजनिंग के शिकार 11 लोग एकसाथ अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में सभी बीमारों को आपात काल वार्ड में भर्ती कराया गया।
- फूड प्वाइजनिंग के शिकार 11 बीमार जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। तीन की हालत गंभीर है। जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डा. अविनाश कुमार, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें