कासगंज। खाद्य विभाग ने मंगलवार को नदरई में अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 20 नमूने जांचे गए। इनमें से 3 मानकों के विपरीत मिले। नदरई में तेल की जांच की गई। रंगीन मटर को नष्ट कराया गया।
एफएसओ अवधेश पाराशर के नेतृत्व में टीम ने बाजार में अभियान चलाया। इसमें कैलाश ट्रेडर्स गांधी मूर्ति से धनिया पाउडर, नवीन ट्रेडर्स से चावल का नमूना लिया गया। नदरई गेट स्थित एक दुकान से 2 किलो रंगीन हानिकारक मटर नष्ट करवाई गई। गोलगप्पे के पानी की जांच की। पानी फिंकवा दिया। मैदा में रंग मिलाकर पकौड़े बेच रहे दुकानदार को चेतावनी देकर सामग्री नष्ट कराई। इस दौरान नमूने की जांच के लिए अलीगढ़ से आई फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स गाड़ी भी साथ रही। इससे नमूने लेकर तत्काल जांच की गई। इसमें तीन नमूने मानकों के विपरीत मिले। इस दौरान रंगीन मटर को नष्ट कराया गया।