आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को बाह के खेड़ा राठौर में सरसों के तेल में मिलावट किए जाने की आशंका में गोदाम पर छापा मारा। सरसों के तेल में राइस ब्रान ऑयल (चावल की भूसी का तेल) मिलाकर बाजार में खपाने की शिकायत मिली थी। टीम ने 990 किलो तेल जब्त कर जांच के लिए दो नमूने लिए हैं। संचालक को नोटिस भी दिया है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली कि खेड़ा राठौर के गांव पुरा भगवान में संचालित वैष्णवी ट्रेडर्स में मिलावटी तेल का कारोबार हो रहा है। बाह के एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम पर छापा मारा। इसकी संचालिका प्रिया सिंह हैं। उनके पास फर्म का लाइसेंस मिला।