आगरा के थाना कागारौल पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकदी, अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
23 मार्च को खेरागढ़ क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार उपाध्याय अपने पिता के साथ कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण जमा करने आए थे। किसी कारणवश पैसा जमा नहीं हो सका। वे 1.50 लाख रुपये बैग में रखकर बाहर आ गए। रघुनाथ मंदिर के पास सब्जी खरीदते समय अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल में रखा बैग पार कर दिया। बैग में नकदी के साथ बैंक पासबुक और शस्त्र लाइसेंस भी रखा था।