20एमएनपी-12-सोमवार को घने कोहरे के बीच शहर में दिन में लाइट जलाकर चलते वाहन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मौसम में हो रहा बदलाव लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। सोमवार की सुबह सर्दी ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही घना कोहरा छाने से सड़कों पर भी रफ्तार थमी रही। दिन में भी धूप न निकलने से तापमान सामान्य नहीं हो सका।
सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा इतना अधिक था कि आसमान से पानी की फुहार गिर रही थी। सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने के चलते लोग परेशान नजर आए। दिन में सर्द हवा और गलन से लोग ठिठुरते रहे। सर्दी से बचाव के लिए लोग रूम हीटर और अलाव का सहारा लेते नजर आए। हाल ये रहा कि शाम चार बजे से ही फिर सर्दी बढ़ना शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी का असर बाजारों में भी नजर आया। रोजाना की अपेक्षा सर्दी के चलते ग्राहकों की संख्या कम रही, जिससे दुकानदार मायूस नजर आए। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल खुले। सोमवार को घर से कंपकंपाती सर्दी में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।