आगरा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। आगरा कैंट से गुजरने वाली करीब 13 ट्रेनें बृहस्पतिवार को लेट रहीं। यात्रियों को कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से स्टेशन पर आई।
इसी तरह पातालकोट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जीटी एक्सप्रेस सवा चार घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 4 घंटे 57 मिनट, राजधानी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, तमिलनाडु एक्सप्रेस पाैने चार घंटे देरी से कैंट स्टेशन पर आई। तेलंगाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाैने तीन घंटे, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस सवा चार घंटे, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाैने तीन घंटे लेट रही।
गीता जयंती एक्सप्रेस ढाई घंटे, पटना कोटा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे लेट रही। रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हैं। यात्री ट्रेन का ऑनलाइन अपडेट देखकर ही स्टेशन पहुंचने का प्लान बनाएं।