फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी रमनलाल अग्रवाल का निधन

Fri, 09 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी रमनलाल अग्रवाल - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
आगरा। लोकतंत्र रक्षक सेनानी रमनलाल अग्रवाल का मंगलवार को निधन हो गया। उनका जन्म वर्ष 1940 में पीपलमंडी में हुआ था। वह बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। बाद में जनसंघ और भाजपा में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे। वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। उनके निधन पर एसडीएम सदर ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार ताजगंज मोक्षधाम पर किया गया, जहां एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, उत्तर क्षेत्र विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें