बिछवां क्षेत्र में दूध विक्रेता से नमूना लेते खाद्य सुरक्षाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
फोटो-1
मिश्रित दूध के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को मिलावट की एक सूचना पर टीम ने मिश्रित दूध के दो नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को सूचना मिली कि बिछवां क्षेत्र के गांव नगला निनकू निवासी श्यामवीर सिंह दूध में मिलावट करता है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जैली में छापेमारी की। मिश्रित दूध बेचने ले जा रहे श्यामवीर सिंह से दो नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए। टीम ने उसे मिलावट न किए जाने के निर्देश के साथ ही विभागीय पंजीकरण के लिए भी निर्देशित किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार और देवेंद्र कुमार वर्मा शामिल रहे। अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने बताया कि एक सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बिछवां क्षेत्र में गई थी। यहां से दो मिश्रित दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद