फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में पहली बार पड़ा कोहरा, सर्द हुआ मौसम

विज्ञापन
सड़क पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। सर्दी तो पहले ही बढ़ना शुरू हो गई थी, लेकिन मंगलवार की सुबह इस सीजन में पहली बार कोहरा पड़ने से मौसम और सर्द हो गया। दिन में तेज धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

दिवाली के बाद अगले ही दिन बारिश के चलते न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इससे सर्दी और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा था। मंगलवार को सुबह हुई तो चारों और कोहरे की चादर फैली हुई थी। कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर सौ मीटर की दृश्यता नहीं थी। सर्द मौसम और कोहरे से माहौल खुशनुमा रहा।
वहीं दूसरी और कोहरे के चलते सर्दी भी बढ़ गई। अधिकतम तापमान मंगलवार को जहां 27 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा अधिक होने के चलते सुबह 11 बजे के बाद ही धूप निकली। लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।
विज्ञापन

गेहूं और आलू के लिए फायदेमंद है कोहरा
कोहरा पड़ने से भले ही सर्दी बढ़ गई है, लेकिन फसलों के लिहाज से ये बेहतर है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि गेहूं और आलू दोनों ही फसलों के लिए कोहरा फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने किसानों से फसलों की हल्की सिंचाई करने के लिए भी कहा है।
बच्चों और बुजुर्गों का करें बचाव
मौसम के बदलाव के साथ ही बीमारियां भी हावी होने लगती हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक दुबे ने बताया कि बदलते मौसम में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो जाती है। इसी के कारण हम जल्दी बीमार हो जाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर अधिक होता है। इसीलिए सर्दी से बच्चों और बुजुर्गों का बचाव करें। गर्म कपड़े पहने बगैर घर से बाहर न निकलें। साथ ही ठंडा पानी पीने व अन्य ठंडे पेय और खाद्य पदार्थों से भी परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें