फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत के लिए 1197 मामले सूचीबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी परिसर में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 1197 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं। सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निपटाने के लिए प्रकिया शुरू कर दी गई है। सूचीबद्ध किए गए मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी परिसर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मुकदमों के निस्तारण के लिए सूची और सूचना नहीं भेजने पर पांच विभागों को पत्र लिखे गए हैं। पत्र में समझौते से निपटाए जाने वाले मुकदमों की सूची 30 नवंबर तक विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेजने को कहा गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को
दीवानी परिसर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते से मामले निपटाए जाएंगे। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने बताया राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका, चकबंदी आदि के मामले निस्तारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें