फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर: देश-विदेश की यात्राओं में बाधा, यात्री हो रहे परेशान; बदलने पड़ रहे पूरे प्लान

Sat, 27 Dec 2025 11:02 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कोहरे के चलते पिछले एक हफ्ते में दर्जनों उड़ान विलंब से उड़ीं तो तमाम फ्लाइट कैंसिल हुईं। मौसम की मार से पर्यटन उद्योग परेशान है। देश विदेश की यात्रा पर जाने वाले सैलानियों का कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है।
 
विज्ञापन
फ्लाइट कैंसिल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका को अहमदाबाद जाना था। 22 दिसंबर को दिल्ली से अहमदाबाद के लिए उनकी फ्लाइट थी। बेटी, सास-ससुर के साथ प्रियंका रविवार शाम को दिल्ली के लिए आगरा से निकल गईं। रात को दिल्ली पहुंचने के बाद उनके पास फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज आया। मन मसोसकर प्रियंका को परिवार के साथ वापस आगरा लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने गाड़ी से ही अहमदाबाद जाने की योजना बनाई और सड़क मार्ग से गईं।  
विज्ञापन


आगरा को छोड़ दें तो पिछले एक सप्ताह से उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में घना कोहरा पड़ रहा है। दिल्ली में भी दृश्यता की कमी के चलते रोजाना दर्जनों फ्लाइट विलंब से चल रही है। प्रियंका भी लौटने के दौरान कोहरे के कारण घंटों जाम में फंसी रहीं। इससे उन्हें मानसिक के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा और पूरा कार्यक्रम दोबारा बनाना पड़ा। कोहरे का सबसे ज्यादा खामियाजा विदेश यात्रा के लिए पैकेज बुक कराने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रा का पैकेज में निश्चित तिथि के लिए होटल आदि की बुकिंग कराई जाती है, लेकिन कई-कई घंटे फ्लाइट में देरी और अंतरराष्ट्रीय समय में परिवर्तन के चलते गंतव्य तक पहुंचने की तिथि में परिवर्तन हो जाता है।

कई बार होटल से रिफंड नहीं मिलता, जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है। ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले राज घिल्डियाल बताते हैं कि बीते दिन उनके एक क्लाइंट की बंगलुरू से कोलंबो के लिए फ्लाइट थी। दिल्ली से यात्री बंगलुरू 6 घंटे विलंब से पहुंचा इसके चलते उसकी कोलंबो की फ्लाइट मिस हो गई। उसे अगले दिन की फ्लाइट से कोलंबो भेजा। कहते हैं दिसंबर में मौसम के चलते अक्सर यह समस्या आती है। इसी के चलते अब वो अपने क्लाइंट से पहले ही फ्लाइट के चलते होने वाली देरी को लेकर पहले ही स्थिति स्पष्ट कर देते हैं, जिससे बाद में विवाद की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें