फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया, फरवरी तक कई निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। एक दिसंबर से दो फरवरी तक कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने टिकटों की बुकिंग भी रद्द कर दी। कई ट्रेनों की गति कम करते हुए उन्हें आंशिक निरस्त किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मंडल परिचालन प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह (मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार) दिसंबर में 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 को निरस्त है। जनवरी 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 और फरवरी में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 को निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर (बुधवार, शुक्रवार, रविवार) दिसंबर में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 और जनवरी में 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 और फरवरी में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 को नहीं चलेगी। एक और तीन मार्च को भी ट्रेन संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन (शनिवार एवं रविवार) 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक और गाड़ी संख्या 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट से और ट्रेन संख्या 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) एक दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन संख्या 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक और ट्रेन संख्या 64074 नई दिल्ली-कोसीकलां एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 64073 कोसीकलां-नई दिल्ली एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और ट्रेन संख्या 51907 ईदगाह जंक्शन–भरतपुर (सप्ताह में 6 दिन) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी।
ट्रेन संख्या 51908 भरतपुर-ईदगाह जंक्शन (सप्ताह में 6 दिन) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और ट्रेन संख्या 51909 ईदगाह जंक्शन-भरतपुर (सप्ताह में 6 दिन) और ट्रेन संख्या 51910 भरतपुर-ईदगाह जंक्शन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी।
ये ट्रेनें आंशिक निरस्त
- ट्रेन संख्या 12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, ट्रेन संख्या 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ग्वालियर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, ट्रेन संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा(साप्ताहिक) आगरा कैंट-मथुरा 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक, ट्रेन संख्या 12178 मथुरा-हावड़ा मथुरा-आगरा कैंट एक दिसंबर से 23 फरवरी तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें