फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुबेरपुर निखिल टाउनशिप में खड़ी कार में लगी आग, जली

विज्ञापन
कुबेरपुर हाईवे स्थित निखिल टाउनशिप में कार लगी आग।
विज्ञापन
कुबेरपुर(आगरा)। हाईवे के समीप ओम फैब्रिकेटर्स निखिल टाउन के पास शनिवार शाम खड़ी कार में आग लग गई। जब कर कार स्वामी मौके पर पहुंचे, पूरी कार लपटों से घिर चुकी थी। उत्तराखंड के देहरादून के दून विहार राजपुर रोड निवासी कार चालक दिनेश गोपाल ने बताया कि वह कार से वापस लौट रहे थे। तभी बोनट से धुआं उठा और लपटें उठने लगीं। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद दमकलकर्मी पहुंचे। जब तक वे आग बुझाते कार पूरी तरह से जल चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एत्मादपुर निवासी सत्यवीर त्यागी ने बताया कि एत्मादपुर में तमाम बार आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कभी भी मौके पर नहीं पहुंचता हैं। शिकायत करने के बावजूद कोई अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें