फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: सेमेस्टर परीक्षाओं में गड़बड़ी, तीन कॉलेजों में पकड़ी सामूहिक नकल; कक्ष निरीक्षक मिले नदारद

Sat, 16 May 2026 10:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में खुलकर नकल कराने का मामला सामने आया है। शनिवार को बीजीएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज और माता सूरजमुखी गर्ल्स डिग्री कॉलेज पर सचल दल पहुंचे, तो वहां परीक्षा की स्थिति देखकर सदस्य आश्चर्य में पड़ गए। कई परीक्षार्थियों की कॉपियों पर एक से उत्तर लिखे हुए थे। 
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में खुलकर नकल हो रही है। सचल दल को दो कॉलेजों में सामूहिक नकल मिली, तो एक कॉलेज में बिना कक्ष निरीक्षकों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर विवि प्रशासन ने इन तीन कॉलेजों में आगे की परीक्षा ऑब्जर्वर की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सेमेस्टर परीक्षा में नकल रोकने के दावे शुरू से ही फेल हो रहे हैं। कॉलेजों में खुलेआम सामूहिक नकल कराई जा रही है, यह सच्चाई सचल दलों के निरीक्षण में सामने आ रही है। शनिवार को बीजीएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज और माता सूरजमुखी गर्ल्स डिग्री कॉलेज पर सचल दल पहुंचे, तो वहां परीक्षा की स्थिति देखकर सदस्य आश्चर्य में पड़ गए। परीक्षार्थी बिना किसी डर के नकल कर रहे थे। बीजीएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज दल के सदस्यों ने सामूहिक नकल पकड़ी है। कई परीक्षार्थियों की कॉपियों पर एक से उत्तर लिखे हुए थे। 

 
विज्ञापन

इससे आश्चर्यजनक मामला आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज में सचल दल के सदस्यों को देखने को मिला। कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। इसे खुलवाने में समय लगा। कक्षों में बिना कक्ष निरीक्षकों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कक्ष निरीक्षक तैनात न होने के सवाल का कॉलेज प्रबंधक जवाब नहीं दे सका। सचल दलों ने तीनों कॉलेजों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को प्रस्तुत कर दी। विवि प्रशासन की तरफ से आगामी परीक्षा ऑब्जर्वर की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है।

सामूहिक नकल और अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट सचल दल की तरफ से दी गई है। इन तीन कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगामी परीक्षा में ऑब्जर्वर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। -डॉ.ओमप्रकाश परीक्षा नियंत्रक डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि

ये भी पढ़ें-खाकी की बर्बरता: चोरी की आशंका में बच्चों को पीटा, घसीटते हुए थाने ले गई पुलिस; दो घंटे तक अवैध हिरासत में रखा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें