आगरा। श्री नवदुर्गा कामच्छा देवी मंदिर प्रताप नगर में अधिक मास की अष्टमी पर फूल बंगला, विशेष शृंगार और भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा एवं सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। महिलाओं ने माता की भेंटों एवं लांगुरिया का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
महंत पंडित जगदीश बाबू भगत एवं पंडित आकाश भगत ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना कराई। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शैली गुप्ता, पार्षद रेनू गुप्ता, राखी, ऋतु गर्ग, नेहा, कुमुद रस्तोगी, नीता, नीतू महाजन, सुनीता, नीलम, हर्षा, पूनम, मधु गोयल, शिवांगी गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।